फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   plant

जीर्णोद्धार के बाद बिसुही पर हरियाली के लिए लगाए गए साढ़े 13 हजार पौधे

Sat, 02 Oct 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
plant
19-अयोध्या-महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर विकासखंड बीकापुर में बिसुही नदी के किन? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जीर्णोद्धार के बाद 61 किमी लंबी बिसुही नदी पर हरियाली के लिए साढ़े तेरह हजार पौधे लगाए गए। गांधी जयंती पर डीएम सहित वरिष्ठ अफसरों की टीम ने पौधरोपण कराया। नदी के दोनों किनारों पर पीपल, पाकड़, बरगद, सहजन, बांस आदि जैसे ज्यादा ऑक्सीजन और प्रदूषण से निजात दिलाने वाले पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान का शुभारंभ डीएम अनुज कुमार झा ने ब्लाक बीकापुर के ग्राम सिड़सिरपुर के निकट बिसुही नदी के किनारे पौधरोपण कर किया। लोगों को स्वच्छ एवं मानव जीवन के लिए बहुमूल्य वातावरण बनाने का संदेश दिया। साथ ही अधिक से अधिक पौधरोपण करने की लोगों से अपील की। कहा कि इससे पर्यावरण तो शुद्ध होगा ही जल संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक सीडीओ अनीता यादव, उपायुक्त मनरेगा नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी के साथ खिद्दीरपुर ग्राम पंचायत में बिसुही नदी के किनारे शनिवार को बरगद का पेड़ रोपित करते हुए नदी के किनारे वृहद पौधरोपण का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने बांस का एवं उपायुक्त श्रम रोजगार नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने पीपल का वृक्ष रोपित किया। कार्यक्रम में बीडीओ सर्वेश मोहन श्रीवास्तव, एडीओ बद्री प्रसाद वर्मा, अवनीश शुक्ला, ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश सिंह, एपीओ दानिश जमाल, ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश वर्मा, अभिमन्यु, शुभम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक डीसी मनरेगा नागेंद्र मोहन त्रिपाठी ने शनिवार को ग्राम पंचायत पेडरा स्थित बिसुही नदी के तट पर पौधरोपण किया। इस दौरान एडीओ सहकारिता अमित सिंह, सुरेश कुमार, पंचायत सचिव कमलेश वर्मा, तकनीकी सहायक दल सिगार सिंह सहित मनरेगा मजदूर मौजूद थे। परियोजना निदेशक आरपी सिंह और जिला विकास अधिकारी रवींद्र कुमार पांडेय ने अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण करने के साथ मानीटरिंग करते रहे। डीसी मनरेगा ने बताया कि बिसुही नदी के दोनों किनारों पर गांधी जयंती के अवसर पर साढ़े 13 हजार पौधे रोपे गए। कहीं बंधे पर पानी था, उसके लिए पौधे रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed