फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pilgrim center will be built for 25 thousand devotees

25 हजार भक्तों के लिए बनेगा तीर्थयात्री केंद्र

Sun, 10 Jul 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pilgrim center will be built for 25 thousand devotees
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के साथ-साथ भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने को लेकर भी ट्रस्ट ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पहले चरण में 25 हजार भक्तों के लिए आठ एकड़ में तीर्थयात्री केंद्र बनाने की योजना है। इसका लेआउट ट्रस्ट द्वारा तैयार कराया जा रहा है। शीघ्र ही विकास प्राधिकरण में नक्शा पास कराने के लिए आवेदन किया जाएगा। नक्शा स्वीकृत होते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रतिदिन करीब 10 हजार भक्त रामलला के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। सप्ताहांत सहित त्योहारों पर इनकी संख्या दो से तीन गुना तक पहुंच जाती है। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि पहले चरण में राम जन्मभूमि परिसर में आठ एकड़ में 25 हजार भक्तों के लिए तीर्थयात्री केंद्र बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन

इस केंद्र में भक्तों के ठहरने से लेकर अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की जानी हैं। तीर्थयात्री केंद्र में भक्तों के सामान की सुरक्षा के लिए अमानती घर, जूता-चप्पल उतारने की जगह व पेयजल की सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण का काम जोरों पर है। प्लिंथ, गर्भगृह व रिटेनिंगवाल के निर्माण का काम एक साथ चल रहा है। प्लिंथ में अब तक करीब 10 हजार पत्थर लगाए जा चुके हैं। 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। गर्भगृह की पहली लेयर भी तैयार हो चुकी है। इसमें 45 पत्थर बिछाए जा चुके हैं। गर्भगृह की दीवार सात पर्त ऊंची होने के बाद उसमें नक्काशी का काम शुरू होगा। गर्भगृह कमल की आकृति का आठ कोण वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed