फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Permanent office of Shri Ram Mandir Trust to be built in 20 thousand square feet

20 हजार वर्गफुट में बनेगा श्रीराममंदिर ट्रस्ट का स्थायी कार्यालय

Tue, 30 Nov 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Permanent office of Shri Ram Mandir Trust to be built in 20 thousand square feet
अयोध्या-रामकोट में ट्रस्ट कार्यालय के लिए भूमि पूजन करते राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृप? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अस्थाई भवन में चल रहा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का कार्यालय अब अपने भवन में संचालित होगा। ट्रस्ट के स्थायी कार्यालय के लिए सोमवार को मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने रामकोट क्षेत्र में चौबुर्जी मंदिर के पीछे भूमिपूजन किया। बताया गया कि ट्रस्ट का स्थायी कार्यालय 20 हजार वर्ग फुट में बनेगा। यह आधुनिक सुविधाओं से सज्जित होगा।
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक सोमवार से शुरू हुई। इससे पूर्व मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने रामजन्मभूमि पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति देखी। इंजीनियरों ने चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति से नृपेंद्र मिश्र को अवगत कराया। नए डिजाइन के साथ चल रहे रॉफ्ट निर्माण कार्य को दिखाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद विश्वामित्र आश्रम में नृपेंद्र मिश्र ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों व इंजीनियरों के साथ बैठक कर भावी योजनाओं पर मंथन किया। उन्होंने भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने को लेकर खाका तैयार किए जाने का निर्देश दिया है। इससे पूर्व ट्रस्ट के स्थायी कार्यालय के लिए रामकोट क्षेत्र स्थित चौबुर्जी मंदिर के पीछे भूमि पर वैदिक आचार्यों के निर्देशन में नृपेंद्र मिश्र व ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा के मुताबिक 20 हजार वर्ग फुट में दो मंजिला भवन बनाया जाएगा। जिसमें 17 कमरे, एक मीटिंग हाल, किचन व अतिथि कक्ष भी बनाए जाएंगे। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का अस्थायी कार्यालय दर्शनमार्ग पर स्थित राम कचहरी मंदिर के भवन में संचालित है।
कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि अब शीघ्र ही कार्यालय अपने स्थायी भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। पूजन के दौरान ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।
ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि मंदिर परिसर के तीन तरफ बनने वाली रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य पश्चिम दिशा से प्रारंभ कर दिया गया है। नृपेंद्र मिश्र ने आज इस कार्य को भी देखा है। रिटेनिंग वॉल मंदिर के तीन तरफ पश्चिम, उत्तर व दक्षिण दिशा में बनाई जाएगी। यह वॉल मंदिर को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने में मदद करेगी।

बताया कि रिटेनिंग वॉल का काम पूरा होते हुए परकोटे का काम शुरू कर दिया जाएगा। परकोटे के लिए चार लाख घनफुट पत्थरों की आपूर्ति जोधपुर से होनी है, आपूर्ति का क्रम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed