{"_id":"59189bed4f1c1b3430851075","slug":"people-attacked-revenue-and-police-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश को गई राजस्व व पुलिस टीम पर पथराव, आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश को गई राजस्व व पुलिस टीम पर पथराव, आगजनी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के भदेशर खजुरहट गाँव में विवादित भूमि की पैमाइश के लिए गई राजस्व व पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसी दौरान किसी ने छप्पर व पुवाल में आग लगा दी। गुस्साए लोगों ने लेखपाल को बंधक बनाकर पिटाई की। मौके पर पहुंची डायल 100 वाहन पर भी पथराव किया गया जिससे चालाक जख्मी हो गया।
सूचना पर पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, सीओ संतोष कुमार ने कोतवाली सहित हैदरगंज थाने की पुलिस बुलाकर स्थिति को नियंत्रण में किया। गांव में तनाव है। गाँव के किनारे गाटा संख्या 549 रकबा 146 एयर सह खातेदार की भूमि है। उक्त भूमि में खजुरहट स्टेट के सुनील प्रताप सिंह ने एग्रीमेंट कराया है।
सुनील प्रताप सिंह ने एसडीएम से शिकायत की थी कि भदेशर निवासी जसकरन यादव, बब्लू यादव, हरिशंकर, कृपा शंकर ने पुवाल रखकर अवैध अतिक्रमण किया है। शिकायत पर राजस्व व पुलिस टीम मौका देखने रविवार शाम लगभग तीन बजे मौके पर पैमाइश के लिए पहुंची।
विज्ञापन
टीम ने पैमाइश शुरू कर अतिक्रमण हटाने लगी तो इसी दौरान किसी ने वहां रखे पुवाल व जसकरन यादव के छप्पर में आग लगा दी, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पत्थरबाजी शुरू कर दिया। मौके की नजाकत को देख कर पुलिस टीम के दरोगा एसएन सिंह व चार सिपाही मौके से भाग खड़े हुए।
ग्रामीणों ने लेखपाल परशुराम गिरी को बंधक बनाकर पिटाई की। मौके पर पहुंची डायल 100 वाहन पर भी पथराव किया जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पत्थर लगने से चालक राम बचन यादव व टीम प्रभारी कृपा शंकर मिश्रा जख्मी हो गए। आगजनी में जसकरन का छप्पर व चारपाई बिस्तर अनाज आदि जल गया।
फायर दस्ते की टीम ने मौके पर पहुँच कर आग बुझाया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, कानूनगो दिनेश मिश्र ने बताया कि स्थिति नियंत्रित कर ली गई है। घटना की तहरीर दी जा रही है। कोतवाल प्रमोद पांडेय ने बताया की 10 दिन पूर्व मामले को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में कोई रिपोर्ट नही दर्ज की गई है।