{"_id":"58654f1b4f1c1b724feeb910","slug":"pawan-pandey-got-ticket-in-the-list-of-the-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश की लिस्ट में पवन पांडेय को टिकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश की लिस्ट में पवन पांडेय को टिकट
फैजाबाद
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
पवन पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बागी तेवर दिखाते हुए सपा से खारिज वन राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन को अपनी सूची में अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। इसे लेकर यहां सपाइयों में दो फाड़ के हालात हैं।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को जारी की सूची से पवन पांडेय का नाम खारिज कर दिया था। लेकिन लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर टिकट से वंचित मंत्रियों-विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री ने पहले मंत्रियों के टिकट की सिफारिश की।
पार्टी आलाकमान द्वारा सिफारिश अनसुना किए जाने पर अपनी नई सूची जारी कर अलग-अलग चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशियों के लड़ाने का एलान कर दिया। अखिलेश की सूची में पवन पांडेय को अयोध्या से मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने सपा जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय के बेटे आशीष पांडेय दीपू को टिकट दिया था। रिश्ते में जयशंकर पवन पांडेय के मामा लगते हैं और आशीष ममेरे भाई। बीते चुनाव में तेज नारायण पांडेय पवन ने 55262 वोट पाकर यहां से लगातार चार बार जीत रहे भाजपा के लल्लू सिंह (49857) को मात दी थी।
पवन पांडेय ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के साथ हैं, शिवपाल यादव ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था, फिर भी मुख्यमंत्री ने मंत्री बनाए रखा। हम लोग विकास के नाम पर फिर जीतेंगे।