फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Opinion of saints not being taken in construction of Ram temple: Vedanti

राम मंदिर निर्माण में नहीं लिया जा रहा संतों का मत: वेदांती

Fri, 15 May 2020 01:35 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 15 May 2020 01:35 PM IST
सार

पूर्व सांसद ने ट्रस्ट पर साधा निशाना, कहा- राममंदिर आंदोलन में शामिल संतों को भूल बैठा है ट्रस्ट
 

विज्ञापन
Opinion of saints not being taken in construction of Ram temple: Vedanti
राममंदिर का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे पूर्व भाजपा सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के महासचिव राममंदिर को बर्बाद करने पर तुले हैं। राममंदिर को जानबूझकर छोटा बनाने का प्रयास है। जबकि सरकार ने गगनचुंबी मंदिर बनाए जाने की मंशा जाहिर की थी। वेदांती ने कहा कि मंदिर आंदोलन में संतों की अहम भूमिका रही है, लेकिन मंदिर निर्माण के समय सरकार द्वारा गठित ट्रस्ट अयोध्या के संतों को भूल बैठी है। मंदिर निर्माण कार्य में संतों का कोई भी मत नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के पक्ष में आए फैसले के बाद सरकार द्वारा गठित ट्रस्ट की देखरेख में मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। ट्रस्ट के महासचिव ने अयोध्या में डेरा डाल रखा है, लेकिन अयोध्या के संतों को इस कार्य से दूर रखा गया है। इससे राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए संत काफी नाराज हैं। 
विज्ञापन


जबकि, ट्रस्ट के लोग काफी दिनों से अयोध्या में हैं। इस दौरान उन्होंने किसी भी संत से मुलाकात भी नहीं की। वह सिर्फ कुछ राजनीतिक लोगों से ही मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने ट्रस्ट के एक सदस्य पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा से चुनाव लड़ कर खुले मंच से राम मंदिर का विरोध करने वाले को ट्रस्ट में जगह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर के लिए जिन लोगों ने खून-पसीना बहाया। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उनसे मिलना तक उचित नहीं समझा। एक महीने से वह अयोध्या में हैं जो सिर्फ कोरोना का बहाना बताकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बसपा पार्टी के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। वे संतों से राय लेने के बजाए इन पार्टियों से राय ले रहे हैं, यह उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed