{"_id":"587908b54f1c1b7c58baa47e","slug":"opened-two-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए को खुले मिले दो विद्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए को खुले मिले दो विद्यालय
फैजाबाद
Updated Fri, 13 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को जेबीए स्कूल में जांच करते नगर शिक्षाधिकारी संजय कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड में कक्षा आठ तक के स्कूलों को बंद करने के जिलाधिकारी के आदेश की नाफरमानी करते हुए शहर के दो निजी स्कूल मिले। शुक्रवार को बीएसए और एबीएसए ने निरीक्षण किया तो ज्यादातर स्कूल बंद मिले लेकिन जिंगल बेल एकेडमी और केटी पब्लिक स्कूल खुले मिले।
नगर शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने गद्दोपुर स्थित जिंगल बेल एकेडमी का निरीक्षण करने पहुंचे। संजय कुमार ने बताया कि शुरू में तो ऐसा लगा कि स्कूल बंद है लेकिन जब अंदर पहुंचे तो बच्चे ठिठुरते हुए मिले। इस बाबत जिंगल बेल एकेडमी के प्रिंसपल एके तिवारी से विस्तृत पूछताछ की लेकिन वह सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
वहीं दूसरी ओर बीएसए योगेंद्र कुमार जनौरा स्थित केटी पब्लिक स्कूल पहुंचे। यर स्कूल भी उन्हें खुला मिला। इस बाबत बीएसए ने कहा कि जो स्कूल खुले मिले है, उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
सोहावल में नायब तहसीलदार ने बंद कराया स्कूल : अरकुना के गोकुला स्थित एसएसबीडी इंटर कॉलेज के खिलाफ अभिभावकों ने एसडीएम से शिकायत की। जिस पर एसडीएम ने नायब तसीएलदार पैगाम हैदर को मौके पर भेजा।
नायब तहसीलदार ने बताया कि स्कूल खुला मिला और कक्षा 8 तक के बच्चे ठिठुरन भरी ठंड में पढ़ते मिले। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधक को चेतावनी पूर्ण फटकार लगाते हुए स्कूल बंद करवाया गया।