फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   OPD started with e-Sanjeevani app in medical college

मेडिकल कॉलेज में ई-संजीवनी ऐप से शुरू हुई ओपीडी

Mon, 10 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
OPD started with e-Sanjeevani app in medical college
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में सोमवार से ई-संजीवनी ऐप के जरिए नॉन कोविड मरीजों के लिए ओपीडी सेवाएं प्रारंभ की गई हैं। इस ऐप के जरिए पंजीकरण कराकर मरीज अलग-अलग तिथियों में विशेषज्ञों से निर्धारित अवधि में संपर्क करके देश के किसी कोने में बैठकर वीडियोकॉल के जरिए उपचार करा सकते हैं। पहले दिन सोमवार को सेवा शुरू होने पर आगरा व दिल्ली तक के लोगों ने संपर्क कर उपचार कराया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से इन दिनों सभी अस्पताल की नॉन कोविड मरीजों के लिए सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही संचालित हैं। ओपीडी सेवाएं ठप होने से सामान्य मरीजों के इलाज में तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए जिले में लगभग सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में जिला प्रशासन की पहल पर पूर्व में ही टेली मेडिसिन की सेवाएं प्रारंभ की गई हैं। अब मेडिकल कॉलेज ने नई पहल करते हुए ई-संजीवनी ऐप के जरिए मरीजों का उपचार शुरू किया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय कुमार ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर से ई-संजीवनी ऐप डाउनलोड व इंस्टॉल करके पर उस पर अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण कराएं। पंजीकरण के बाद स्पेशलिस्ट सेवाओं में जाकर स्पेशलिटी का चयन कर टोकन बनाएं। एसएमएस द्वारा नोटिफिकेशन मिलने पर लॉगिन करें। अपनी बारी का इंतजार करें और डॉक्टर से ऑनलाइन सलाह लें। इसके बाद ई-प्रिसिक्रप्शन डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि प्रत्येक सोमवार से शनिवार सुबह नौ से एक बजे तक यह सेवा संचालित रहेगी। इसमें सोमवार व गुरुवार को दंत रोग, बुधवार व शनिवार को ईएनटी, सोमवार व गुरुवार को सामान्य मेडिसिन, मंगलवार व शुक्रवार को स्त्री रोग, सोमवार व गुरुवार को हड्डी रोग, मंगलवार व शुक्रवार को बाल रोग व टीबी एवं चेस्ट, चर्म व गुप्त रोग के लिए मंगलवार व शुक्रवार, नेत्र के लिए बुधवार व शनिवार को निर्धारित अवधि में संपर्क करके उपचार कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पहले दिन सोमवार को आगरा व दिल्ली तक से लोगों ने संपर्क कर उपचार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed