{"_id":"6afa0ab487e4182d700a2450","slug":"women-observing-fast-gathered-to-offer-prayers-to-the-setting-sun-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-163124-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़े व्रती महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़े व्रती महिलाएं
Mon, 16 Nov 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
गुप्तारघाट पर अर्घ्य देने उमड़ी महिलाएं।
अयोध्या। सरयू के घाटों पर दीपों की कतारें थीं और वातावरण में छठ के पारंपरिक गीतों की मिठास। किसी के हाथ में सूप था तो किसी के सिर पर पूजन सामग्री से सजा दउरा। आस्था, लोकपरंपरा और पारिवारिक मंगलकामना का ऐसा दृश्य रविवार शाम सरयू के घाटों पर साकार हुआ, जब हजारों व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान के मंगलमय भविष्य की कामना की। हालांकि, बादल और धुंध के कारण सूर्य के दर्शन नहीं हो सके।
चार दिवसीय छठ महापर्व का अंतिम अनुष्ठान सोमवार सुबह होगा। व्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। महापर्व के तीसरे दिन दोपहर बाद से ही गुप्तारघाट सहित अयोध्या धाम के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। शाम होते-होते घाटों पर तिल रखने की जगह नहीं बची। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं सिर पर पूजन सामग्री लेकर पहुंचीं तो उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी अनुष्ठान में शामिल हुए। कहीं ढोल-नगाड़ों की थाप पर व्रतियों का स्वागत हो रहा था तो कहीं मन्नत पूरी होने पर महिलाएं दंडवत करते हुए घाट तक पहुंचीं।
सूर्यास्त के समय सरयू की जलधारा में खड़ी व्रती महिलाओं ने सूप में फल, ठेकुआ और पूजन सामग्री सजाकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। एक साथ हजारों हाथ सूर्य की ओर उठे तो घाटों पर अद्भुत दृश्य बन गया। पूजन के बाद कई महिलाएं सरयू का जल और घाट की मिट्टी अपने साथ घर ले गईं। घरों में भी छठी मइया की पूजा और कोसी भरने की परंपरा निभाई गई। घाटों पर सामाजिक संगठनों की ओर से सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
गीतों में घुली लोकजीवन की मिठास
छठ पर्व की विशिष्ट पहचान उसके लोकगीतों में भी दिखाई दी। हे छठ मइया हर लीं बलइयां हमार..., रिमिक-झिमिक बोलेली छठ मइया... और सुनिह अरज छठ मइया, बढ़े कुल परिवार... जैसे पारंपरिक गीतों से घाटों का वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई परिवारों में नई पीढ़ी भी बुजुर्गों के साथ इस परंपरा को निभाती नजर आई। जगह-जगह बने सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने उत्सवी पलों को कैमरे में कैद किया। व्रती महिलाओं का आशीर्वाद लेने के लिए भी श्रद्धालुओं में उत्साह रहा।
महाआरती और दीपदान से जगमगाए घाट
शाम करीब 6:30 बजे मां सरयू की महाआरती शुरू हुई तो श्रद्धालुओं की भीड़ आरती स्थल पर जुट गई। घंटों, शंखध्वनि और आरती के स्वरों के बीच दीपदान से घाटों का दृश्य और भव्य हो उठा। सरयू की लहरों पर तैरते दीप और आरती की लौ ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।
संयम और समर्पण की शक्ति देता है पर्व
व्रत में हमारे परिवार के सभी सदस्य मदद करते हैं। छठी मइया हमारी हर मनोकामना पूरी करती हैं। यह पर्व हमें संयम और समर्पण की शक्ति देता है। - वंदना
छठ पर्व हमें सिखाता है कि आस्था में कितनी ताकत होती है। सूर्योपासना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत पूर्ण होने से खुश हूं। - प्रिया
रामचौरा घाट पर महिलाओं ने सूर्य को दिया अर्घ्य
गौराघाट/सोहावल। छठ पर्व पर तमसा नदी स्थित रामचौरा घाट पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूर्वांचल की तर्ज पर सोहावल के ढेमवा घाट पर भी महिलाओं ने छठी मइया की पूजा की और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। घाट पर शाम चार बजे से शुरू हुआ पूजन देर शाम तक चलता रहा। सोहावल चौराहा निवासी अनिल कुमार गुप्ता सहित कई श्रद्धालु वर्षों से इसी घाट पर पूजा कर रहे हैं।
दोपहर दो बजे से ही पहुंचने लगे श्रद्धालु
महबूबगंज। श्री शृंगी ऋषि आश्रम के शेरवा घाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने छठ पूजा के दौरान डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। दोपहर दो बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालु ठेकुआ, केला, सेब और अन्य फलों से सजे दउरे लेकर घाट पहुंचे। संगीत पर छठी मइया के गीत बजते रहे और श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए घाट तक आए। इस दौरान जन्मेजय सिंह, पप्पू सिंह, सतीश सिंह, इंद्रमणि सिंह, बृजेंद्र सिंह, रजनीकांत सिंह और नीलमणि सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।