{"_id":"6afa07b0fb726d89170ce8a6","slug":"faith-faltering-on-the-rocky-path-of-devotion-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-163095-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आस्था के पथरीले रास्ते पर लड़खड़ा रही श्रद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आस्था के पथरीले रास्ते पर लड़खड़ा रही श्रद्धा
Mon, 16 Nov 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
बदहाल पड़ा रास्ता।
अयोध्या। पथरीले रास्ते 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। कहीं सड़क पर गिट्टियां बिखरी हैं तो कहीं नाले खुले पड़े हैं। कई स्थानों पर निर्माण कार्य से जुड़े अवरोध भी हैं। ऐसे में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को परिक्रमा के दौरान परेशानी उठानी पड़ सकती है। 18 नवंबर से शुरू होने वाली परिक्रमा में महज दो दिन शेष हैं लेकिन अभी तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
मोहनलाल नगर में सड़क पर बिखरी गिट्टियां पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। कुबेर नगर में सड़क किनारे खुला नाला हादसे का कारण बन सकता है। भिखापुर से दर्शन नगर जाने वाले 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर भी कई स्थानों पर अवरोध हैं। जनौरा अंडरपास के सामने सड़क पर फैली गिट्टियां भी श्रद्धालुओं की राह मुश्किल कर सकती हैं। इन स्थानों पर अब तक जरूरी सुधार नहीं हो सका है।
परिक्रमा मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है लेकिन परिक्रमा शुरू होने की तारीख नजदीक आने के बावजूद काम पूरी तरह पूरा नहीं हो पाया है। कई स्थानों पर सड़क उखड़ी हुई है तो कहीं निर्माण कार्य से जुड़ी सामग्री रास्ते के किनारे बिखरी पड़ी है।
विज्ञापन
परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंगे पैर चलते हैं। ऐसे में सड़क पर फैली गिट्टियां और उखड़े हिस्से उनके लिए अधिक परेशानी का कारण बन सकते हैं। पैरों में चोट लग सकती है।
लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिशासी अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि परिक्रमा से पहले पूरे पथ को दुरुस्त कर दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)