फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   one yourth drowened

नदी में नहाते समय दो युवक डूबे, एक का मिला शव

Tue, 03 Mar 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
one yourth drowened
सरयू नदी तट पर युवकों के डुबने के बाद तलाश करते गोताखोर। - फोटो : FAIZABAD
महबूबगंज। गोसाईगंज के श्री श्रृंगी ऋषि आश्रम स्थित सरयू नदी में नहाने आए अंबेडकरनगर जिले के तीन युवक मंगलवार को डूब गए। इस दौरान तट के निकट मौजूद लोगों ने इनमें से एक युवक को बचा लिया जबकि दो अन्य लापता हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की तलाश शुरू कराई है। शाम को एक युवक का शव बरामद हो गया। जबकि एक लापता है। सभी युवक 18 से 20 वर्ष की उम्र के हैं। बताते हैं आठ दोस्तों का ग्रुप बिना बताए घूमने आया था।
विज्ञापन

विकासखंड मया के सरयू के शेरवा घाट स्थित श्री श्रृंगी ऋषि आश्रम पर मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे अंबेडकरनगर निवासी आठ दोस्त स्नान करने आए थे। नहाते समय तीन युवक नदी की गहराई में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने एक को तो बचा लिया लेकिन दो दोस्त नदी की तेज धारा में लापता हो गए। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लापता युवकों की तलाश शुरू की।
इस दौरान शाम करीब 5 बजे लापता युवकों में एक अविरल सिंह पुत्र प्रशांत सिंह निवासी नलकूप कॉलोनी अकबरपुर का शव बरामद हो गया। जबकि दूसरे युवक सुधांशु वर्मा पुत्र सूर्यभान वर्मा चनैनी थाना इब्राहिमपुर अंबेडकर नगर की तलाश की जा रही है।
थाना प्रभारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि सभी युवक आपस में दोस्त थे और घर से बताए बिना यहां घूमने आए थे। इनकी उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। लापता युवक की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं, आसपास जिले में भी सूचना दे दी गई है।

घर से बताए बिना घूमने आए थे सभी दोस्त
श्री श्रृंगी ऋषि आश्रम पर घूमने आए सनी कश्यप पुत्र चंद्रशेखर निवासी केदार नगर अंबेडकरनगर, अभिषेक चौबे पुत्र सूबेदार पखनपुर मलहवा, उत्कर्ष व प्रकाश पुत्र ओमप्रकाश अन्नावा अहिरौली अंबेडकरनगर, विपुल गौड़ पुत्र रवि प्रताप अचलपुर इब्राहिमपुर, रामकृष्ण चतुर्वेदी पुत्र अशोक चतुर्वेदी अकबरपुर अंबेडकरनगर आदि ने बताया कि हम सब ने मिलकर घूमने की योजना बनाई थी। घर पर बिना बताए यहां आए थे। बताया कि अविरल सिंह इलाहाबाद में पढ़ता था। वह जल्द ही घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed