{"_id":"5ffdef868ebc3e33fd28fe85","slug":"one-thousand-unemployed-got-employment-in-mass-employment-fair-faizabad-news-lko559548972","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृहद रोजगार मेले में एक हजार बेरोजगारों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृहद रोजगार मेले में एक हजार बेरोजगारों को मिला रोजगार
विज्ञापन
अयोध्या। क्षेत्रीय सेवा योजना, राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन एवं अवध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अवध विश्वविद्यालय के प्रचेता भवन में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें निजी क्षेत्र के 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने तीन हजार से अधिक पदों के सापेक्ष प्रतिभाग किया। इस वृहद रोजगार मेले में 35 सौ से अधिक बेरोजगार युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें एक हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया।
रोजगार मेले का शुभारंभ सांसद लल्लू सिंह एवं कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह द्वारा किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुए सांसद ने उन्हें स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया। सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देने के साथ.साथ मेले में चयन न पाने वाले अभ्यर्थियों को लगातार परिश्रम करने एवं निराश न होने की सीख दी।
नियुक्ति पत्र वितरण विश्वविद्यालय डीएसडब्ल्यू प्रो. नीलम पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निखिल उपाध्याय व डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक सेवायोजन श्रीपदम वीर कृष्ण, संयुक्त निदेशक राजकीय आईटीआई डीके सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई केके लाल, प्रो. पीके मिश्र, प्लेसमेंट निदेशक डॉ. गीतिका श्रीवास्तव, जिला रोजगार सहायता अधिकारी मनीष कुमार यादव सहित प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।