फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One killed in truck collision

ट्रकों की टक्कर में एक की मौत

Sun, 15 Jan 2017 10:11 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 15 Jan 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
One killed in truck collision
फैजाबाद में महाराजगंज थाना क्षेत्र के गणेश बाबा चौराहे पर ट्रकों की टक्कर में पेड़ से टकराया ट्रक(बायें) और टक्कर के बाद खड् ड में गिरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर-फैजाबाद स्टेट हाईवे पर शनिवार की देर रात दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। आगे जा रहे ट्रक के चालक ने जैसे ही ब्रेकर देख ब्रेक लगाया, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक पेड़ से टकरा गया, जबकि दूसरी खड्ड में पलट गया। दोनों ट्रकों के परखचे उड़ गए। गैस कटर से काटकर एक ट्रक के चालक-खलासी को निकाला गया। इसमें खलासी की मौत हो गई जबकि चालक को भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


महराजगंज थानाक्षेत्र के गणेश बाबा चौराहा पर शनिवार देर रात्रि हाईवे पर फैजाबाद की तरफ से आ रही एक ट्रक के चालक ने ब्रेकर पर स्पीड धीमी करने के लिए जैसे ही ब्रेक लगाया तभी पीछे से आ रहे दूसरा ट्रक उससे टकरा गया। टक्कर मारने के बाद ट्रक खड्ड जा गिरा, जबकि आगे चल रहा ट्रक पेड़ से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस को ट्रक में फंसे चालक व खलासी को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।


महराजगंज थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि हादसे में घायल ट्रक चालक प्रकाश (35) पुत्र वंशराज व खलासी अर्जुन प्रसाद (32) पुत्र इन्द्रजीत निवासी मलिकपुर, नोनरा कादीपुर जिला सुलतानपुर को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान खलासी की मौत हो गई जबकि चालक का उपचार चल रहा है। दूसरे ट्रक के चालक व खलासी मौके से भाग निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed