फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One killed in tripling on bike

बाइक पर ट्रिपलिंग में एक की मौत

Tue, 23 Feb 2016 11:48 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग पर मंगलवार को बैनामा पुरवा के निकट बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई और दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जबकि तीसरे युवक का उपचार सीएचसी में किया जा रहा है। हादसे के बाद चालक कार समेत भाग गया। मवई थाना क्षेत्र के नरौली गांव के शब्वीर हुसैन व कलीम बाइक से गांव के शादाब को डॉक्टर को दिखने के लिए सुबह लखनऊ लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में बैनामा का पुरवा के निकट फैजाबाद से लखनऊ की ओर जा रही कार ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार शादाब पुत्र मो. शमीम, शब्बीर हुसैन पुत्र पीर बक्स व कलीम पुत्र कय्यूम गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी रुदौली ले जाते समय शब्बीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलीम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शादाब का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हाजी रशीद अहमद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शब्बीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed