फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   one died in accident

डीसीएम ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अधेड़ की मौत

Sun, 04 Oct 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
one died in accident
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव निवासी अधेड़ की रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चंदौरा गांव निवासी मोहम्मद अहमद उर्फ मुन्नउ (58) रविवार सुबह सात बजे दिल्ली से घर आ रही अपनी बेटी को लाने के लिए मोटरसाइकिल से कुमारगंज बाजार जा रहा था, जैसे ही वह रामनगर बाजार में अमानीगंज की तरफ मुड़ा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिसमें मोहम्मद अहमद गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आननफानन में स्थानीय लोगों ने सीएचसी खंडासा पहुंचाया, जहां पर घंटे भर बाद पहुंचे चिकित्सकों ने मोहम्मद अहमद को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों का कहना है कि काफी देर तक अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं मिला, जिससे इलाज में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना करने वाली डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed