{"_id":"5f5cfbcc8ebc3e984b7e6432","slug":"one-accused-in-rajesh-murder-case-arrested-faizabad-news-lko539835230","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अयोध्या। राजेश निषाद हत्याकांड का एक नामजद अपराधी घटना के एक सप्ताह बाद अयोध्या कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा है। मामले में मुख्य आरोपी व एक अन्य आरोपी तक पुलिस अभी तक नहीं पहुंच सकी है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल रिवाल्वर व कारतूस भी बरामद हुए हैं।
बीते पांच सितंबर को अयोध्या के कनीगंज इलाके में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी राजेश निषाद की बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक की मां ने मोहित तिवारी निवासी कनीगंज, सिंटू मिश्र व नवीन पांडेय निवासी चौकी लक्ष्मणघाट क्षेत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमें एक सप्ताह से आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। शुक्रवार रात नामजद आरोपी नवीन पांडेय निवासी कोठिला मंदिर उर्दू बाजार कोतवाली अयोध्या को अयोध्या कोतवाल सुरेश पांडेय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की रिवाल्वर व कारतूस भी बरामद हुए हैं। बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।