{"_id":"5d7bd01b8ebc3e01390a76d7","slug":"officer-solve-problems-with-sensitivity-faizabad-news-lko4813660176","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का समाधान करें अफसर-कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का समाधान करें अफसर-कमिश्नर
विज्ञापन
अयोध्या में मंडलीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मंडलायुक्त मनोज मिश्रा।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कमिश्नर मनोज मिश्र शुक्रवार को मंडल के जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि अफसर संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का समाधान करें।
मंडल में 154 कुपोषित गांव के सापेक्ष 59 गांव पोषित किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने विकास कार्यों के साथ ही मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की भी समीक्षा की।
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में कमिश्नर ने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं अपने-अपने विभागीय कार्यों का विवरण अपने जिलाधिकारी को और कमिश्नर कार्यालय को नियमित रूप से उपलब्ध कराएं।
कोई समस्या हो तो भी अवगत कराएं। अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता और डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा। मवेशियों के उपचार उनके दवाओं की उपलब्धता, उनके सुरक्षात्मक उपाय के लिए कहा।
विज्ञापन
अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों में संवेदनशील होने और सावधानी बरतने से ज्यादा समस्याओं के समाधान के लिए कहा। श्रमिकों के सुविधाओं के लिए कार्रवाई के लिए श्रम विभाग के अफसरों को निर्देश दिया।
मंडल में 154 कुपोषित गांव के सापेक्ष 59 गांव पोषित किए जाने पर नाराजगी जताई। बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग को बच्चों के साथ गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा।
राष्ट्रीय स्वच्छता कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री द्वारा दो अक्टूबर को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के बाबत चलाए जाने वाले अभियान में पंचायत विभाग को एक विशेष कार्य योजना के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने ग्राम निधि से कार्यों का भुगतान डांगल से कराए जाने के लिए कहा।
उन्होंने 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले तृतीय दीपोत्सव की भी समीक्षा की। कहा कि ज्यादातर कार्य पर्यटन, सिंचाई, संस्कृत विभाग और नगर निकाय के चल रहे हैं इन कार्यों को प्रत्येक दशा में 30 सितंबर तक पूरा किया जाए।
कार्य न होने की दशा में संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। इसमें कोई भी अन्य विकल्प नहीं रहेगा। कमिश्नर ने 50 लाख से ऊपर के कार्यों, सीएम की घोषणाओं से संबंधित कार्यों को नियमित जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को समीक्षा करने के लिए निर्देश दिया।
बैठक में डीएम सुल्तानपुर सी. इंदुमती, डीएम अंबेडकरनगर राकेश कुमार मिश्र, डीएम बाराबंकी डॉ. आदर्श सिंह, सीडीओ अयोध्या अभिषेक आनंद, सीडीओ बाराबंकी मेधा रूपम, सीडीओ अमेठी प्रभुनाथ, सीडीओ सुल्तानपुर मधुसूदन नागराज हुलगी, सीडीओ अंबेडकरनगर अनूप चंद श्रीवास्तव और सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, आरईएस, विद्युत, चिकित्सा के मंडलीय स्तर के अधिकारी, अभियंता और मंडलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। कमिश्नर ने अगले चरण में कानून व्यवस्था, कर करेत्तर, राजस्व वसूली की समीक्षा की। बैठक में जनपदों के डीएम, एसपी सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।