फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now foreign students will also be able to study in the university

अब अविवि में विदेशी छात्र भी कर सकेंगे अध्ययन

Fri, 21 Jan 2022 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Now foreign students will also be able to study in the university
अयोध्या। डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय व त्रिनिदाद व टोबैगो विश्वविद्यालय के बीच ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि अब विश्वविद्यालय में विदेशी छात्र भी पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को शैक्षिक सुविधाएं सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। विदेशी छात्रों के अध्ययन करने से विश्वविद्यालय को अकादमिक पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

बताया कि शीघ्र ही त्रिनिदाद व टोबैगो विश्वविद्यालय से अनुबंध कर लिया जायेगा, जिससे यहां के शोधरत छात्र नवीनतम शोध कर सकेंगे। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ द्वारा स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम व फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में त्रिनिदाद व टोबैगो के उच्चायुक्त डॉ. रोजर गोपाल ने बताया कि आने वाले समय में अयोध्या अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों के केंद्र में आ जाएगी। विश्वविद्यालय के साथ मिलकर अयोध्या के अकादमिक उन्नयन पर तेजी के साथ कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से शैक्षिक उन्नयन के लिए एमओयू होगा। यहां के अध्ययनरत छात्रों को हर स्तर से अकादमिक उन्नयन के लिए सुविधाएं दी जाएंगी।
त्रिनिदाद व टोबैगो विश्वविद्यालय के अध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि विश्वविद्यालय से शीघ्र ही स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम व फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए एमओयू किया जाएगा।
इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह को त्रिनिदाद व टोबैगो आमंत्रित किया है। उन्होंने विदेशी छात्रों के यहां अध्ययन एवं शोध के लिए कुलपति द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना की।

बैठक की शुरूआत विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. फारुख जमाल ने की। बैठक में विज्ञान संकायाध्यक्ष व वित्तधिकारी प्रो. चयन कुमार मिश्र, कुलसचिव उमानाथ, कला संकायाध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह, आईईटी के निदेशक प्रो.रमापति मिश्र, प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. आशुतोष सिन्हा, डॉ. विनोद कुमार चौधरी, कुलपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। तकनीकी सहयोग इंजीनियर राजीव कुमार द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed