फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Notice

लापरवाही में चार सचिवों को चेतावनी

Thu, 14 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Notice
तारुन। खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने गुरुवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने पर चार ग्राम पंचायत सचिवों को कठोर चेतावनी दी।
विज्ञापन

जबकि अच्छी प्रगति के लिए चार की प्रशंसा की। नरेगा योजना में मानव दिवस सृजन में रुचि न लेने पर कई सचिवों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
बीडीओ ने गुरुवार को ब्लॉक सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बताया कि ग्रामीण मजदूरों को गांव में रोजगार देने के लिए सरकार से चलाई जा रही मनरेगा योजना में कम मानव दिवस सृजित करने के लिए 20 रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

इस योजना में अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले चार पंचायत सचिव गनेश राम, अतुल वर्मा, अंजलि और संदीप कुमार को कार्य में रुचि न लेने पर कठोर चेतावनी दी गई है। जबकि पंचायत सचिव अनिल सिंह, अंशु सिंह, अर्जुन वर्मा और भूपेंद्र सिंह की अच्छी प्रगति के लिए प्रशंसा करते हुए अन्य लोगों से नसीहत लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 404 और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 34 आवास बनवाने का लक्ष्य मिला है। बैठक में मौजूद सचिवों को मानव दिवस सृजित करने के लिए आवास के लाभार्थियों को 90 दिन की मजदूरी दिलाने के निर्देश दिए गए।

गांवों में मनरेगा योजना के तहत व्यक्तिगत लाभार्थियों को पशु शेड उपलब्ध कराने की समीक्षा की गई। बताया गया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed