फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   No more possibilty of rain during deepotsav in ayodhya.

Deepotsav in Ayodhya: दीपोत्सव पर बारिश के आसार नहीं, हवा भी रहेगी सामान्य

Wed, 19 Oct 2022 01:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2022 01:00 PM IST
सार

अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव पर खराब मौसम का साया नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 23 अक्तूबर तक आसमान साफ रहेगा।

विज्ञापन
No more possibilty of rain during deepotsav in ayodhya.
अयोध्या-दीपोत्सव को लेकर रामकथा पार्क में तैयारी में जुटेकर्मी।-संवाद - फोटो : FAIZABAD

विस्तार

दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में जुटे अविवि, जिला प्रशासन समेत अन्य विभागों के लिए राहत भरी खबर है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आगामी 19 से 23 अक्तूबर तक आसमान साफ रहेगा, साथ ही हवा भी सामान्य गति से ही चलेगी।
विज्ञापन


छठे दीपोत्सव-2022 में इस बार शासन ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए अविवि प्रशासन को 15 लाख दीप जलाने का लक्ष्य दिया है। अविवि द्वारा राम की पैड़ी व सरयू के 37 घाटों पर करीब 17 लाख दीप बिछाने की योजना तैयार की है। इसको लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए दीपों का करीब पांच मिनट जलना अनिवार्य है, इसमें सबसे बड़ी बाधा हवा ही होती थी। नदी का तट होने के कारण राम की पैड़ी व सरयू घाटों पर वैसे भी हवा सामान्य से ज्यादा ही होती है। वहीं विवि प्रशासन ने प्लान ‘बी’ के तहत हवा की गति सामान्य से ज्यादा होने पर कच्चे घाट पर दीप बिछाने की योजना बनाई है, इसके लिए इन घाटों को भी तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मौसम विभाग के अनुमान ने अविवि के अधिकारियों को राहत की सांस दी है। नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के अनुमान ने उनकी चिंताएं दूर कर दी है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी 19 से 23 अक्तूबर तक आसमान साफ रहेगा, हवा की गति भी सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed