{"_id":"3c99eaa517b6ae94e07359adab9e4645","slug":"nominations-will-start-from-15-feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव में नामांकन 15 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव में नामांकन 15 से
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। जिला मजिस्ट्रेट योगेश्वर राम मिश्र की ओर से पंचायत की रिक्त सीटों के उपचुनाव के तहत कार्यक्रम की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई। इसके साथ ही रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से बताया गया कि पंचायत उपचुनाव में 14 फरवरी को नामांकन, 15 को नामांकन प्रपत्रों की जांच, 17 को नाम वापसी होगी। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटन, 21 फरवरी को मतदान तथा 22 को मतगणना कराई जाएगी।
उपचुनाव के मद्देनजर मिल्कीपुर ब्लॉक में एसडीएम गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, अमानीगंज में तहसीलदार मिल्कीपुर अरविंद कुमार तिवारी, हैरिंग्टनगंज में सहायक अभिलेख अधिकारी कालीशंकर वर्मा, रुदौली में एसडीएम अशोक कुमार सिंह, मवई में तहसीलदार रुदौली अशोक कुमार वर्मा आदि को एआरओ तैनात किया गया है।