{"_id":"880a92f780ac9dc496afef6313ea50d4","slug":"nominations-for-the-third-phase-of-elections-begins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन शुरू
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मसौधा, पूराबाजार और मयाबाजार ब्लॉकों में नामांकन के पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार को प्रथम दिन मया ब्लॉक के 83 प्रधान पदों के सापेक्ष 296 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वही ग्राम पंचायत सदस्य के 1015 सीटों के सापेक्ष मात्र 102 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
83 ग्राम पंचायत वाले विकास खंड मया में नामांकन के लिए शनिवार को भारी भीड़ उमड़ी। 16 न्याय पंचायतों के लिए अलग अलग 16 काउंटर बनाए गए थे। जिससे नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।
नामांकन स्थल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ से फैजाबाद-अकबरपुर मार्ग पर कई बार जाम की स्थित बनी।
जिला कृषि अधिकारी/ चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि नामाकंन पत्र 23 नवंबर को शाम चार बजे तक जमा किए जाएंगे।
मसौधा ब्लॉक मुख्यालय पर भी नामांकन को लेकर भारी भीड़ रही। भीड़ के कारण कई बार फैजाबाद-इलाहाबाद हाइवे पर जाम की स्थिति बनी। पुलिस ने डंडा पटककर भीड़ को हटवाती रही। नामांकन के पहले दिन प्रधान के 84 पदों के सापेक्ष कुल 541 लोगों ने नामांकन किया। ग्राम पंचायत सदस्य के 1074 पदों के सापेक्ष 281 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है।
विज्ञापन
नामांकन के पहले दिन पारा कैल, फिरोजपुर और समसुद्दीन ग्राम पंचायतों के लिए कोई भी पर्चा दाखिल नहीं किया गया। रिटर्निंग अफसर एके मिश्र ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को नामांकन का दूसरा दिन होगा। 24 व 26 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
पूराबाजार ब्लॉक मुख्यालय पर भी नामांकन करने वालों की भारी भीड़ रही। यहां भी प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों ने रिटर्निंग अफसरों के सामने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि अभी वहां से नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या नहीं आई है।