फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   nomination papers valid

Ayodhya News: महापौर पद के सभी 11 नामांकन पत्र वैध

Tue, 25 Apr 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 25 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
nomination papers valid
नामांकन पत्रों की जांच करते निर्वाचन अधिकारी। 
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के महापौर पद के सभी 11 नामांकन पत्र मंगलवार को जांच में वैध पाए गए। इसके साथ नगर पालिका रुदौली के अध्यक्ष पद के भी सभी सात नामांकन पत्र वैध मिले हैं। नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल 18 में से आठ नामांकन पत्र खामियों के चलते निरस्त कर दिए गए। पार्षद और सदस्य पद के 69 पर्चे निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्रों की जांच की गई। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक नगर निगम अयोध्या के पार्षद पद के लिए दाखिल 419 में से 41 नामांकन पत्र खामियों के चलते निरस्त कर दिए गए। नगर पालिका रुदौली में सदस्य पद के 15 नामांकन पत्र तकनीकी खामियों से निरस्त कर दिए गए। नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा में सदस्य पद के छह और नगर पंचायत कुमारगंज में सदस्य पद के सात नामांकन पत्र खामियों के चलते निरस्त कर दिए गए। बीकापुर के निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सभी 20 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। वार्ड सभासद पद के लिए 69 नामांकन पत्रों में जांच के बाद सही पाए गए।
विज्ञापन

इनसेट...
उम्मीदवारों की तस्वीर
निकाय-अध्यक्ष-पार्षद/सदस्य
नगर निगम अयोध्या-11-378
नगर पालिका रुदौली-07-169
नगर पंचायत कुमारगंज-25-85
नगर पंचायत भरतकुंड-08-98
नगर पंचायत मां कामाख्या-11-88
नगर पंचायत खिरौनी-10-114
नगर पंचायत बीकापुर-20-69
नगर पंचायत गोसाईगंज-06-56
------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल योग-98-1057
------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed