फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nomination for block chief election today

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन आज

Wed, 07 Jul 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nomination for block chief election today
अयोध्या। ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री बुधवार को शुरू कर दी गई है। नामांकन गुरुवार को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक होगा। नामांकन, मतदान और मतगणना के दौरान सीसीटीवी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी। बैरीकेडिंग के साथ कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने सभी तैयारियों के लिए निर्देश जारी कर दिया है। नामांकन पत्रों की बिक्री बुधवार को शुरू कर दी गई। 08 जुलाई को होने वाले नामांकन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस के अफसरों के साथ ही बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की जा रही है। ब्लॉक परिसर में अनावश्यक भीड़ न लगने देने का मौखिक निर्देश है।
विज्ञापन

नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक को कवर करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात बताई गई है। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएंगी। तैयारियों को लेकर संबंधित बीडीओ निर्देश दिए गए हैं। मतदान मतगणना कक्ष के अंदर किसी भी व्यक्ति से मोबाइल फोन का प्रयोग नही किया जाएगा। मीडिया कर्मियों के लिए एक कक्ष की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान/मतगणना स्थल के 100 मीटर परिधि के अंदर पुलिस प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उम्मीदवार से व्यय किए जाने वाले निर्वाचन व्यय विवरण परिणाम घोषित होने के 30 दिन के अंदर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। व्यय विवरण की अधिकतम सीमा दो लाख रुपये निर्धारित है। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक बुधवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कुल चार लोगों ने सात नामांकन पत्र खरीदे।

एडीओ पंचायत राम अभिलाख ने बताया कि क्षेत्र पंचायत के प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए नामांकन का समय 8 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक है। इसके बाद नामांकन पत्र की जांच का काम होगा। बड़ागांव प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू की गई। बीडीओ सोहावल रशेष गुप्ता ने बताया कि कुल 10 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed