फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   News of relief amid scorching heat, rain likely from May 22 to 25

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, 22 से 25 मई तक बारिश की संभावना

Sat, 21 May 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
News of relief amid scorching heat, rain likely from May 22 to 25
अयोध्या। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। विभाग के अनुसार 22 से 25 मई तक चार दिन आसमान में बादल छाए रहने व हलकी से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन

साथ ही पूर्वी हवा सामान्य से तेज गति से चलेगी। जिले में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.5 व न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मई माह की शुरूआत से ही पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सुबह से निकल रही तेज धूप के चलते लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है। इसके अलावा नमीयुक्त पूर्वी हवा उमस बढ़ा रही है।
विज्ञापन

इसके चलते लोगों का पसीना नहीं सूख रहा है। गर्मी का आलम यह है कि लोगों के घरों के कूलर, पंखे गर्म हवा दे रहे हैं। पेड़ों की छांव भी लोगों को आराम नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते दिन निकलते ही बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। सड़कों पर वाहनों का आवागमन कम ही रहता है। लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं।
इसके बीच शुक्रवार को मौसम विभाग ने कुछ राहत की खबर दी है, इसके अनुसार 22 से 25 मई के बीच हलकी से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
एनडी यूनीवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार तमिलनाडु व इससे सटे कर्नाटक में एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे म्यांमार के ऊपर गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।

इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 से 25 मई तक बादल छाए रहने और हलकी से मध्यम बरसात होने की संभावना है। बताया कि इस दौरान पूर्वी हवा सामान्य से तेज गति से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed