{"_id":"615f339a8ebc3e2894535963","slug":"nd-university-s-foundation-day-will-be-celebrated-on-10th-october-faizabad-news-lko5990926139","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 अक्तूबर को समारोहपूर्वक मनेगा एनडी विवि का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 अक्तूबर को समारोहपूर्वक मनेगा एनडी विवि का स्थापना दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 47 वां स्थापना दिवस 10 अक्तूबर को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। समयबद्ध तैयारियों के लिए विवि के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने समस्त अधिष्ठाता, निदेशक व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की।
डॉ. सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप-महानिदेशक डॉ. तिलक राज शर्मा व विशिष्ट अतिथि डॉ. एसके पांडेय (पूर्व निदेशक, केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला) होंगे। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के एग्रीबिजनेस ऑडिटोरियम में विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
मुख्य अतिथि द्वारा पौधरोपण, कृषि शोध प्रक्षेत्र का भ्रमण, विभिन्न पुस्तकों का विमोचन, व्याख्यान, उत्कृष्ट कार्यों के लिए विवि के वैज्ञानिक व कर्मचारी सम्मानित किये जाएंगे। कृषि अधिष्ठाता ने बताया कि उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए 10 कमेटियों का गठन किया गया है।