फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   National school tennis ball cricket

राष्ट्रीय स्कूली टेनिस बॉल क्रिकेट का रंगारंग आगाज

Wed, 18 Jan 2017 10:46 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Wed, 18 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
National school tennis ball cricket
फैजाबाद में बुधवार को 62वीं राष्ट्रीय विद्यालयी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पूर्व परेड में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में डॉ.भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में मंगलवार को राष्ट्रीय स्कूली टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति गुप्ता, भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव इमरान अहमद लारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक फैजाबाद उदयराज ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर रंगबिरंगे परिधानों के बीच छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, गोवा, सीबीएसई,  गुजरात, उड़ीसा, दमनद्वीव, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, पंजाब सहित मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के मार्चपास्ट में मिनी भारत का नजारा दिखा।
विज्ञापन


इस बीच कनोसा कान्वेंट प्राइमरी स्कूल के बच्चों का बैंड प्रदर्शन सराहनीय रहा। मार्चपास्ट के बाद मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने गुब्बारे छोड़ आयोजन के शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर वक्त्ताओं ने कहा कि मेहनत के बूते खिलाड़ियों द्वारा समाज में बनाई पैठ से खेल को लेकर अभिभावकों की सोच में बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगल, भाग मिल्खा भाग, चक दे इंडिया के बाद बच्चों को खिलाड़ी बनाना चाहते हैं। प्रीति गुप्ता ने खिलाड़ियों से अपने परिवार को वोट देने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। जेडी फैजाबाद उदयराज ने कहा कि आयोजन जिले के लिए गौरव की बात है। कहा कि खेल अब कैरियर है। प्रतियोगिता जिले के खेल के लिए एक नया अध्याय है। इस अवसर पर संजय तिवारी, इमरान अहमद लारी, विनोद सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed