{"_id":"63c99106b8c51c3b5b15ad39","slug":"na-faizabad-news-c-13-1-58660-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दिन में धूप से राहत, रात में ठिठुरन से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दिन में धूप से राहत, रात में ठिठुरन से आफत
Fri, 20 Jan 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जनवरी की सर्दी ने इस बार अयोध्यावासियों को खूब सता रही। दिन में सूरज जहां ठंड से थोड़ी राहत देने लगा है तो वहीं रात की ठिठुरन लोगों के लिए आफत बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से धूप निकलने के कारण दिन का तापमान सामान्य हो गया है लेकिन रात का तापमान बृहस्पतिवार को भी 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। एक दिन पहले बुधवार को भी न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया था।
पिछले कई दिनों से तेज पछुआ हवा के चलते जो शीतलहर चल रही थी। उससे दिन में भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही थी। बृहस्पतिवार को धूप तो रोज की तरह चटख निकली, लेकिन हवा शांत थी। इसकी वजह से दिन का तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस मौसम के चलते लोगों ने दिन में धूप का आनंद उठाया। मगर रात में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
इस साल जनवरी के महीने में अगर न्यूनतम तापमान के आंकड़े पर नजर डालें तो नौ दिन यह तापमान 5 डिग्री या उससे कम दर्ज किया गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र कहते हैं कि अभी पछुआ हवा के कारण दिन में धूप निकलेगी, लेकिन रात में ठंड बरकरार रहेगी। महीने के अंत में बूंदाबांदी की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
इनसेट
इस माह पांच डिग्री से कम तापमान वाले दिन-
5 जनवरी 4.5
6 जनवरी 2.0
7 जनवरी 5.0
8 जनवरी 3.0
9 जनवरी 4.0
16 जनवरी 3.5
17 जनवरी 3.5
18 जनवरी 3.0
19 जनवरी 3.5
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)