फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   muslim manch worship stone

राम मंदिर निर्माण को मुस्लिम मंच ने किया शिला पूजन

Sat, 13 May 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 13 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
muslim manch worship stone
श्रीराम मुस्लिम कारसेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी आजम खान ने शुक्रवार को अचानक अयोध्या पहुंच सरयू तट स्थित परमहंस के अंतिम संस्कार स्थल पर राम मंदिर निर्माण के लिए 11 शिलाओं की पूजा अर्चना की। उसके पश्चात पूजित शिलाएं सिटी मजिस्ट्रेट आरएन पटेल के हवाले कर दीं। 
विज्ञापन


मीडिया से वार्ता के दौरान आजम खान ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में इन शिलाओं का प्रयोग किया जाए। इस बाबत उन्होंने विवादित परिसर के रिसीवर कमिश्नर को देने के लिए शिलाओं को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


कहा कि राम मंदिर के लिए मुस्लिमों को जगाने का अभियान चला रहा हूं। यह पूजित शिलाएं संदेश दे रही हैं कि मुसलमानों को राम मंदिर के लिए इससे बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे परिसर में राम मंदिर के अलावा किसी तरह का निर्माण न हो, चाहे इसके लिए मुस्लिमों को ढाई एकड़ की जगह दस एकड़ की जमीन ऐसे स्थान पर दे दी जाए, जो मुस्लिम बाहुल्य हो और वहां भव्य जामा मस्जिद बने न कि बाबरी मस्जिद। कार्यक्रम में महंत बृजमोहन दास, एन मिश्र, केएन शुक्ल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed