फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   muslim manch pray for ram temple

राम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम मंच ने किया शिला पूजन, मजिस्ट्रेट को सौंपी शिलाएं

Fri, 12 May 2017 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 May 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
muslim manch pray for ram temple
ram temple
श्रीराम मुस्लिम कारसेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजम खान ने शुक्रवार को सरयू तट स्थित परमहंस के अंतिम संस्कार स्थल पर राम मंदिर निर्माण के लिए 11 शिलाओं की पूजा-अर्चना की। उसके बाद पूजित शिलाएं सिटी मजिस्ट्रेट आरएन पटेल के हवाले कर दीं।
विज्ञापन


आजम खान ने कहा कि राम मंदिर के लिए मुसलमानों को जगाने का अभियान चला रहा हूं। ये पूजित शिलाएं संदेश दे रही हैं कि मुसलमानों को राम मंदिर के लिए इससे बल मिलेगा। राम मंदिर निर्माण में इन शिलाओं का प्रयोग किया जाए। आजम खान ने कहा कि परिसर में राम मंदिर के अलावा किसी तरह का निर्माण न हो,  चाहे इसके लिए मुस्लिमों को ढाई एकड़ की जगह दस एकड़ की जमीन ऐसे स्थान पर दे दी जाए, जो मुस्लिम बाहुल्य हो और वहां भव्य जामा मस्जिद बने न कि बाबरी मस्जिद। इस बाबत उन्होंने विवादित परिसर के रिसीवर कमिश्नर को देने के लिए शिलाओं को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर दिन में अयोध्या में अधिग्रहीत परिसर की सुरक्षा को स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक एडीजी सुरक्षा विजय कुमार की अध्यक्षता में अधिग्रहीत परिसर स्थित मानस भवन में हुई। इसमें परिसर की सुरक्षा के मद्देनजर खराब हो गए सीसीटीवी कैमरों को बदलकर ऑटोडोम सीसीटीवी कैमरे लगवाने, परिसर की सुरक्षा में तैनात पीएसी और सीआरपीएफ के लिए शिविर बनवाने के लिए जमीन की तलाश, पूर्व के प्रस्तावों के मद्देनजर परिसर की सुरक्षा के लिए कराए गए कार्य तथा अवशेष कार्य पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed