{"_id":"6393894c4f82376b68678497","slug":"murder-faizabad-news-lko661093850","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
कुमारगंज (अयोध्या)। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक नवविवाहिता को उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने हत्या आरोपी सास, ससुर व पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना कुमारगंज क्षेत्र के अकमा पूरे कड़बड़ तिवारी का है, जहां गुरुवार को गांव निवासी अंकित तिवारी की नवविवाहिता पत्नी श्वेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
पति के अनुसार, रात में सोने के बाद श्वेता सुबह बिस्तर पर बेहोश मिली। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना कुमारगंज में तहरीर दी।
पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। अंकित तिवारी की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही जमुनिया मऊ पूरे चिरंजीव निवासी प्रदीप कुमार मिश्र की बेटी श्वेता से हुई थी। मृतका के पिता प्रदीप कुमार मिश्र के अनुसार जबसे श्वेता की शादी अंकित से हुई है, ससुराल वाले लगातार पैसे की डिमांड करते रहे। न देने पर वह श्वेता को बार-बार प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
कई बार वह उनसे मिलने गड़बड़ तिवारी के पुरवा गए परंतु उन्हें उनकी बेटी से मिलने नहीं दिया गया। आरोप लगाया कि इन लोगों ने मेरी बेटी की हत्या ही कर दी। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर आशीष निगम ने बताया कि मायके वालों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति अंकित, ससुर राम सरदार व सास शकुंतला को दहेज के लिए की गई हत्या में आरोपित करते हुए जेल भेज दिया है। हत्या में एक और आरोपित मृतका की ननद रेनू अभी फरार है।