फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mosques rang Travih

मस्जिदों में गूंजी तरावीह

Fri, 19 Jun 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 19 Jun 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
रोजादार प्रतिदिन तराबी की बीस रकात और ईशा की सत्रह नमाज अतिरिक्त पढ़कर पूरी कुरआन शरीफ सुनते हैं। उधर शुक्रवार से शुरू हो रहे रोजा के सहरी और अफ्तार के लिए सामानों की खरीद फारोख्त पूरी हो गई। बूढ़े, बच्चे और जवानों के साथ महिलाएं भी खरीदारी में जुटी रहीं।
विज्ञापन


 साप्ताहिक बंदी का दिन होने के बावजूद गुरुवार को तमाम दुकानें खुलीं। चौक में फुटपाथ पर सजी दुकानों पर खरीदारों का मेला रहा। मरकजी अंजुमन तब्लीग अहले सुन्नत जामा मस्जिद टाटशाह के महासचिव अफजाल अहमद ने बताया कि रात आठ बजे ईशा की नमाज के बाद नगर से लेकर गांव तक मस्जिदों में तराबी शुरू हो गई।
विज्ञापन


मौलानाओं और मौलवियों ने रमजान व तराबी की फजीलत बयां की। बताया इसी महीने में कुरआन-ए-पाक नाजिल हुई। कुरआन-ए-पाक की अजमत बयां करते हुए कहा गया कि इसे पढ़ने से इंसान दुनिया भर की बुराइयों से बचता है। इसमें दुनिया की छह हजार बीमारियों व इलाज का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दावा किया कि दुनिया के डॉक्टरों ने ढाई हजार बीमारियों का इलाज तो तलाश लिया, लेकिन साढ़े तीन हजार का इलाज अब तक नहीं ढूंढ सके हैं। कुरआन-ए-पाक में ऐसी बीमारियों का इलाज है। यही वजह है कि मरीज जब दुनियावी इलाज से हार जाता है तो रुहानी इलाज के लिए वह वलियों व बुजुर्गों की मजारों पर इलाज कराने के लिए जाता है।


मौलानाओं ने रमजान माह को बरकतों का महीना कहा। बताया रमजान महीने में की गई इबादत का अल्लाह सत्तर हजार गुना सबब देता है। कहा, मस्जिदों में एक से डेढ़ घंटे तक तरावीह हुई। इसके साथ ही सभी घरों में रोजेदारों की ओर से एक माह तक कुरआन की तिलावत का काम शुरू हो गया। कोई एक दिन में एक तो कोई दो-तीन कुरआन सामर्थ्य के अनुसार पढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed