फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   mockdrill camp

Ayodhya News: सरयू में डूब रहे दो युवकों को बचाया

Mon, 24 Jul 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 24 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
mockdrill camp
शुजागंज, अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के महंगू का पुरवा गांव में सोमवार को बाढ़ से निपटने की तैयारियां परखने के लिए प्रशासन ने मॉकड्रिल किया। ग्रामीणों की बचाओ-बचाओ की आवाज पर होमगार्ड जवानों ने साहस का प्रदर्शन करते हुए सरयू नदी में डूब रहे रामदेव, विजय कुमार को नदी की धारा से सकुशल निकालकर स्वास्थ्य विभाग के अस्थायी राहत शिविर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के कमांडर डीएम नीतीश कुमार, सेफ्टी ऑफिसर एसएसपी राजकरण एवं टीम कमांडर अंशुमान सिंह की अगुवाई में दोपहर 12 बजे सायरन की आवाज के साथ मॉकड्रिल शुरू हुई। नदी में डूब रही भैंस को होमगार्ड व पुलिस विभाग के गोताखोरों ने नाव की मदद से बचाकर पशुपालक के सुपुर्द किया। मॉकड्रिल में स्थानीय ग्रामीणों को भी शामिल किया गया था। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह के साथ पांच-पांच आरक्षियों की टीम बनाकर राहत व बचाव कार्य में लगाया गया था। आपूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी के निर्देशन में लगभग 150 परिवारों को खाने के पैकेट दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने मॉकड्रिल के बाद समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को बाढ़ के समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को किसी भी गंभीर परिस्थिति में सुरक्षा उपकरणों के साथ अलर्ट रहते हुए प्रभावित गांवों की पल-पल की जानकारी रखने को कहा। मॉक ड्रिल के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह, स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ वीपी त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवा में उड़ा टेंट, मची अफरातफरी
नदी किनारे तेज हवा के कारण मॉकड्रिल के लिए लगाया गया टेंट उड़ने लगा जिससे अफरातफरी मच गई। जिलाधिकारी व एसएसपी के पहुंचने से पहले फिर से टेंट लगाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed