फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   mla bjp gorkhnath

प्रकृति, संस्कार व संस्कृति का पोषण है जन्मदिन पर पौधरोपण : गोरखनाथ

Mon, 14 Dec 2020 05:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
mla bjp gorkhnath
मिल्कीपुर। भारतीय संस्कृति में जीवन के तमाम अवसरों को उत्सव स्वरूप मनाने की परंपरा है, जिससे बचपन से ही बालमन में प्रकृति, पर्यावरण, परंपरा, संस्कार, संस्कृति के विचारों का पोषण और समाजपोयोगी व्यक्तित्व का निर्माण होता है। यह बात मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ ने कही। उन्होंने आरोग्य भारती अवध प्रांत सहसचिव डॉ. उपेंद्रमणि त्रिपाठी की पुत्री समृद्धि के चतुर्थ जन्मदिन पर चार फलदार वृक्षों के पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों प्राप्त सुझाव शिकायतों के समाधान व विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। बताया कि मवई कला से लेदयी तिवारी होते हुए लगुनी मिश्र की सड़क शासन से स्वीकृत हो चुकी है, जिस पर शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। इस अवसर पर आरएस तिवारी, बृज किशोर तिवारी, ग्राम प्रधान उमेश तिवारी, जिला सेवा प्रमुख पुष्कर तिवारी, जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरवी त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर-वधु को उपहार स्वरूप सौंपा पौधा
अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या के जिला पर्यावरण संयोजक धर्मवीर सिंह चौहान जिले के नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप छायादार वृक्ष नीम, कदंब, बरगद, पाकड़, पीपल आदि प्रदान कर नव विवाहितों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्कीपुर तहसील के भीमाताली गांव में श्रवण तिवारी के पुत्र निशांत तिवारी के विवाह समारोह के उपरांत उन्हें वट वृक्ष सौंपकर उनके मंगल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक वृक्ष एक कन्यादान के बराबर पुण्य का लाभ देता है। प्रत्येक व्यक्ति अपने हाथों से एक एक पौधा लगाकर इस देश से पर्यावरण संतुलन को बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed