{"_id":"6406a4b716bd6164450fc294","slug":"misbehavior-with-a-seven-year-old-girl-case-against-the-accused-faizabad-news-c-13-1-118906-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सात वर्षीय बालिका के साथ दुराचार, आरोपी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सात वर्षीय बालिका के साथ दुराचार, आरोपी पर केस
Tue, 07 Mar 2023 08:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:13 AM IST
विज्ञापन
बारुन (अयोध्या)। थाना इनायतनगर के चौकी क्षेत्र बारुन बाजार अंतर्गत एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने थाना इनायतनगर में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। यह घटना रविवार की है।
पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी सात वर्षीय बेटी को पड़ोस में रहने वाले एक युवक जो आवारागर्दी करता है। वह बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। वहां उसने बच्ची से दुराचार किया। बदहवास बच्ची जब बाहर निकली तो उसने रो-रोकर सारी कहानी मां को बताई। मां ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुलाई।
112 की टीम ने थाने पर केस दर्ज कराने का सुझाव दिया तो सोमवार सुबह पीड़िता की मां ने थाना इनायतनगर पहुंचकर एफआईआर कराई। पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने जब पुलिस को आरोपी की सूचना दी तो पुलिस उसे पकड़कर ले गई।
विज्ञापन
हालांकि प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर नीरज सिंह इससे इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके खिलाफ दुराचार व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। संवाद