फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Misbehaving on the name of getting job in FCI

एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर करता रहा दुष्कर्म, 1

Fri, 19 Jul 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Misbehaving on the name of getting job in FCI
अयोध्या। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। युवती का आरोप है कि युवक करीब दो साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन

युवती की मानें तो युवक ने नौकरी के नाम उसके 18 लाख रुपये भी ठग लिए। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार फरवरी 2018 में एक अखबार में आरओ कंपनी में नौकरी का विज्ञापन देखकर वह नाका पहुंची थी। यहां पूराकलंदर के मोलई दुबे का पुरवा निवासी कंपनी संचालक अमरीश यादव से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपनी आरओ कंपनी में नौकरी देकर विश्वास जीता। इस दौरान फिर युवक से नजदीकियां बढ़ने लगीं। उसने एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
फिर शादी करने का भरोसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। युवक ने एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर धीरे-धीरे 18 लाख रुपये भी ले लिए।
युवती का आरोप है कि जब भी नौकरी की बात करती तो आरोपी युवक टाल देता था। युवती ने नौकरी के लिए खेत बेचकर व कर्ज लेकर पैसा दिया था।
आजिज आकर जब युवती ने नौकरी दिलाने का दबाव डाला तो आरोपी युवक मुकर गया और नौकरी दिलाने व पैसा वापस करने से मना करना लगा। फोन भी उठाना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने गुरुवार को अयोध्या कोतवाली में तहरीर दी।

दर्शननगर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अमरीश यादव के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी अभी फरार है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed