{"_id":"6ab97628a3450b1d1a057396","slug":"opd-patients-will-receive-a-10-day-supply-of-medicine-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-159688-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ओपीडी मरीजों को 10 दिन की मिलेगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ओपीडी मरीजों को 10 दिन की मिलेगी दवा
Mon, 28 Sep 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। दर्शननगर मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आने वाले ओपीडी मरीजों को अब पांच दिन के बजाय 10 दिन की दवा उपलब्ध कराई जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने दवा वितरण की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे रोजाना ओपीडी में आने वाले 500 से अधिक मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
अभी तक ओपीडी में डॉक्टर की सलाह के बाद मरीजों को अधिकतम पांच दिन की दवा दी जाती थी। कॉलेज के प्राचार्य दिनेश सिंह मर्तोलिया ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत, मरीज की जरूरत और बीमारी के उपचार को देखते हुए अब 10 दिन की आवश्यक दवा एक बार में उपलब्ध कराई जाएगी। (संवाद)