{"_id":"6ab975e6e3efbbe6210391a9","slug":"theft-of-offerings-began-from-room-no-16-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-159681-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कक्ष नंबर-16 से शुरू हुई चढ़ावा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कक्ष नंबर-16 से शुरू हुई चढ़ावा चोरी
Mon, 28 Sep 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चढ़ावा चोरी प्रकरण की कहानी राम मंदिर परिसर के यात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) के भूतल स्थित कक्ष संख्या-16 से जुड़ती है। विवेचना में इसी कक्ष को घटनास्थल के रूप में दर्ज किया गया है। वादी की निशानदेही पर विवेचक ने कक्ष का निरीक्षण भी किया। इसी गणना कक्ष में दान और चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान उसे हटाने का आरोप है।
विवेचना के दौरान नामजद आरोपियों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस दस्तावेज के अनुसार, अनुकल्प मिश्र समेत छह आरोपियों ने अपने बयानों में बताया कि गणना कक्ष से रकम हटाने के बाद सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पकड़े जाने पर उनके पास बची रकम, विदेशी मुद्रा और आभूषण ट्रस्ट को सौंप दिए गए थे।
इन्हें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, गोपाल और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में सुपुर्द किया गया था और एक सहमति पत्र तैयार कर पीएफसी भवन स्थित ट्रस्ट के लॉकर कक्ष में रखा गया था।
विज्ञापन
इसके बाद विवेचना में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर इसी लॉकर से रकम और अन्य सामान बरामद किया। छह आरोपियों की निशानदेही पर 78.85 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद होने का उल्लेख है। इसके अलावा विदेशी मुद्रा और आभूषण भी बरामद किए गए।