{"_id":"6ab9765ac0875470df059eef","slug":"roads-submerged-after-four-days-of-rain-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-159713-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: चार दिन की बारिश में डूबीं सड़कें, चलना हुआ दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: चार दिन की बारिश में डूबीं सड़कें, चलना हुआ दुश्वार
Mon, 28 Sep 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। चार दिन से हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। देवकाली स्थित आदर्श नगर कॉलोनी निवासी सरदार अली के घर में तीन दिन से पानी भरा है। रविवार सुबह कुछ देर के लिए बारिश थमी तो परिवार पानी निकालने में जुट गया।
सरदार अली ने बताया कि घर के पास बने तालाब में आसपास के मकानों से निकलने वाला पानी जमा होता है। नाली न होने से तालाब का पानी सीधे उनके घर तक पहुंच जाता है। हर बारिश में यही स्थिति बनती है। कई बार नगर निगम और जिम्मेदारों से शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। प्रधानमंत्री आवास के लिए भी वर्षों से दौड़ लगा रहे हैं मगर अब तक सिर्फ आश्वासन मिला।