फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   marksheet

पूर्णांक से अधिक प्राप्तांक मामले में फंसे दो लिपिक

Sat, 07 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
marksheet
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के संत तुलसीदास पीजी कॉलेज, सुल्तानपुर की एमएड छात्रा के मॉर्क्सशीट में पूर्णांक से अधिक प्राप्तांक दिए जाने के प्रकरण में विवि प्रशासन के दो लिपिक दोषी पाए गए हैं। दोनों लिपिकों पर कार्रवाई के आदेश कुलपति कार्यालय से जारी हो गए हैं।
विज्ञापन

छात्रा को 1200 के पूर्णांक में 1209 अंक मिले थे। कई जगहों पर जांच के बाद भी मॉर्क्सशीट छात्रा तक पहुंच गई थी। इसकी शिकायत रवीश रंजन शुक्ला की ओर से की गई थी।
विज्ञापन

नवंबर में सोशल मीडिया पर संत तुलसीदास के एमएड छात्रा की एक मॉर्क्सशीट वायरल हुई थी। इसमें छात्रा को 1200 पूर्णांक में 1209 अंक प्राप्त हुए थे।
मामले की जानकारी के लिए विवि प्रशासन ने अपने तौर पर जांच की तो पाया कि मूल पत्रावली में गड़बड़ी नहीं है। इसके बाद छात्रा की मॉर्क्सशीट जमा होकर नई मॉर्क्सशीट जारी हो गई, जिससे बाद रवीश रंजन शुक्ला नामक व्यक्ति ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने का पत्र कुलपति समेत परीक्षा नियंत्रक को लिखा। इसमें कुलपति की ओर से परीक्षा नियंत्रक को जांच कर पूरे मामले से अवगत कराने का निर्देश जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 नवंबर को परीक्षा नियंत्रक की ओर से मामले की जांच कर विवि के वरिष्ठ सहायक छेदालाल व राजेश पांडेय के स्तर से लापरवाही किए जाने की रिपोर्ट अवगत कराया गया।

कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए विवि की छवि धूमिल करने वाले दोनों लिपिकों पर कार्रवाई के लिए प्रति कुलपति को लिख दिया। मौजूदा समय में फाइल प्रतिकुलपति के पास है। जल्द ही इन पर कार्रवाई होने की बात बताई जा रही है। यह भी खबर है कि इसी घटना के बाद कर्मचारियों के आंदोलन ने रफ्तार पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed