फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Main examination of Awadh University, eight copies caught on the first day

अवध विवि की मुख्य परीक्षा पहले दिन पकड़े गए आठ नकलची

Tue, 26 Feb 2019 01:11 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: vivek vivek Updated Tue, 26 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Main examination of Awadh University, eight copies caught on the first day
अयोध्या के राजा मोहन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में परीक्षा देतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा सोमवार को शुरू हुईं। पहली बार करीब एक लाख विद्यार्थियों ने तीन पालियों में परीक्षा दी। सचल दलों ने 73 कॉलेजों में छापा मारा, जहां आठ नकलची पकड़े गए। हालांकि विवि प्रशासन ने हाईटेक निगरानी से लेकर परीक्षा की शुुचिता को लेकर पहले दिन उदासीनता ज्यादा दिखाई।
विज्ञापन

 
अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा सोमवार को तीन पालियों में  शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह परीक्षार्थियों की लंबी कतारें रहीं। साथ ही विवि परिसर से सुबह ही सचल दल अपने निर्धारित रूटों पर निकल पड़े। सचल दलों ने अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर व बहराइच के 73 केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


इसमें अयोध्या के 20, बाराबंकी के आठ, अमेठी के आठ, अंबेडकरनगर के 19, सुल्तानपुर के 10 और बहराइच के आठ केंद्र शामिल है। इनमें चार महाविद्यालयों में आठ परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि बिहारी लाल स्मारक महाविद्यालय आमादरवेशपुर अंबेडकरनगर में एक, श्रीमती कमला रामउदित महाविद्यालय कनकसिंहपुर अमेठी में एक, टीआरसी लॉ कॉलेज बाराबंकी में चार व सिटी लॉ कॉलेज बाराबंकी में दो परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाए गए हैं।

पहले दिन की परीक्षा में सचल दलों ने 73 महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा की शुचिता को परखा है। दूसरी ओर विवि के कंट्रोल रूम में ऑडियो युक्त सीसीटीवी से भी निगरानी की गई। आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस कंट्रोल रूम में बारी-बारी से महाविद्यालयों की सीसीटीवी की कंट्रोल रूम से कनेक्टिीविटी चेक की गई।

कुछ महाविद्यालय ऐसे भी पाए गए हैं, जहां पर सीसीटीवी लाइव नहीं रहे। ऐसे महाविद्यालयों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इस बात को बताने से विवि प्रशासन गुरेज करता रहा। इसके अलावा सचल दलों के नंबर ट्रेस कर उनका लोकेशन भी देखा गया है।

बाराबंकी में लॉ कॉलेजों की हो रही सेमेस्टर परीक्षा का बुरा हाल है। एक बार परीक्षा निरस्त होने के बाद दोबारा परीक्षा शुरू हो गई है। यहां अब तक 38 सौ परीक्षार्थियों में से 250 परीक्षार्थी नकल करते पाए गए है। यह सभी पकड़े गए नकलची उड़ाका दल द्वारा ही पकड़े गए है। अचरज की बात यह है कि महाविद्यालयों के आंतरिक दल को कोई नकलची नहीं मिला है।

यह परीक्षा लॉ कॉलेजों की परीक्षा की शुचिता पर सवाल खड़ा कर रहा है।अवध विवि की मुख्य परीक्षा के पहले दिन विवि प्रशासन कॉलेजों में औचक जांच के लिए निकलना तो दूर अधिकांश अधिकारियों के मोबाइल नंबर नहीं उठे। विवि के मीडिया प्रभारी केके वर्मा, प्रति कुलपति एसएन शुक्ल व परीक्षा नियंत्रक उमानाथ के फोन तक नहीं उठे।


कितने परीक्षार्थी बैठे और कितने परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी, यह आंकड़ा बताने वाला कोई नहीं था। परीक्षा के लिए बना निर्धारित व्हाट्सएप ग्रुप भी मीडिया प्रभारी के द्वारा नहीं किसी अन्य के द्वारा संचालित किया जाता रहा। यह सीधे तौर पर विवि के नियमों के विपरीत व शासन की नीतियों के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed