फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   mahant nritya gopal das visited ram janam bhoomi after 28 years temple construction work started

राम मंदिर का निर्माण शुरू, महंत नृत्य गोपाल दास ने 28 साल बाद किए रामलला के दर्शन

Mon, 25 May 2020 12:37 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 25 May 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
mahant nritya gopal das visited ram janam bhoomi after 28 years temple construction work started
महंत नृत्य गोपाल दास

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने सोमवार को 28 साल बाद रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया है और मशीनें आती रहेंगी मंदिर बनता रहेगा। रामलला के दर्शन कर ट्रस्ट के अध्यक्ष भाव विभोर हो गए। रामलला के टेंट से बाहर निकलकर अस्थाई मंदिर में विराजमान होने के बाद पहली बार रामलला के दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि आज बहुत ही पवित्र दिन है। जहां राम लला विराजमान है उनके दर्शन के लिए हम लोग आए हैं। बहुत ही अच्छे से दर्शन हुए और सभी लोगों से वार्तालाप हुई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें : अब प्रवासियों को रोजगार देने के लिए दूसरे राज्यों को लेनी होगी सरकार से मंजूरी  
विज्ञापन


महंत नृत्य गोपाल दास ने आगे कहा कि जहां रामलला प्रकट हुए हैं वहां पर आना चाहिए, दर्शन करना चाहिए। मंदिर निर्माण कार्य पर उन्होंने कहा कि जो शिला है वह तैयार हो चुकी है। मंदिर निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया है, मशीनें आती रहेंगी और मंदिर बनता रहेगा। हमने आज से मंदिर निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed