{"_id":"604a59ab8ebc3e8d3456150c","slug":"magistrates-posted-for-the-governor-s-program-faizabad-news-lko569080618","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर तैनात किए गए मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर तैनात किए गए मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और डॉ. नरेद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल यहां आएंगी।
उनके कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन ने दर्जन भर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। राज्यपाल आज सुबह 10 बजे डॉ. नरेंद्र देव कृषि विश्व विद्यालय पहुंचेंगी।
वहां आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद अपराह्न तीन बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय पहुंचेगी। दोनों विश्वविद्यालयों में शांति व सुरक्षा के लिए 12 से ज्यादा मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
कृषि विवि में शांति व सुरक्षा का प्रभारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार सिंह को बनाया गया है। अवध विवि में शांति व सुरक्षा का नोडल अफसर अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. वैभव शर्मा को बनाया गया है।
दोनों नोडल अफसरों के साथ कई-कई मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेगी। 13 मार्च को अयोध्या में दर्शन पूजन के बाद वह बलिया के लिए रवाना हो सकती हैं।