फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lord Ram belongs to everyone, everyone should come to Ayodhya: Manish

भगवान राम सबके हैं, अयोध्या सबको आना चाहिए: मनीष

Tue, 14 Sep 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram belongs to everyone, everyone should come to Ayodhya: Manish
अयोध्या। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले रामनगरी एक बार फिर से राजनीति का केंद्र बन चुकी है। अपने चुनावी अभियान की शुरूआत को लेकर हर पार्टियां अयोध्या पहुंच रही हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने भी रामनगरी में अपनी दस्तक दी है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और संतों से भी आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने तिरंगा यात्रा के लिए अयोध्या को चुनने के सवाल पर कहा कि राम सबके हैं, अयोध्या सबको आना चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में आप सरकार दिल्ली में जो भी काम कर रही है वह श्रीराम की कृपा और संतों के आशीर्वाद से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतों का आशीर्वाद है तो हमारे विचार पवित्र रहते हैं, मनोबल बढ़ता है। भगवान श्रीराम ने रामराज्य की स्थापना की थी। आज भी इससे बढ़िया शासन का उदाहरण नहीं मिलता। दुनिया आज भी रामराज्य से प्रेरणा लेती है।
माता सीता के आशीर्वाद को अमोघ बताते हुए कहा कि यहां आकर मां जानकी का आशीर्वाद भी मिला। कहा कि यह सुखद अनुभव है कि अयोध्या से तिरंगा यात्रा निकलेगी। आज हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन कर उनसे इजाजत मांगी है।
हमने रामलला से प्रार्थना की है कि अब कोरोना जैसे बीमारी न फैले। सभी खुशहाल हों। सबको रोजगार मिले। अयोध्या पहुंचने पर डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया व राज्यसभा सांसद संजय सिंह सबसे पहले जानकीघाट बड़ा स्थान गए।
जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण ने आप नेताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या आस्था का केंद्र हैं जो भी राम की शरण में आता है उसका स्वागत है। यहां डिप्टी सीएम ने भंडारे में संतों को भोजन प्रसाद परोसा।
आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि जानकीघाट में डिप्टी सीएम ने महंत रामप्रकाश दास, महंत विवेक आचारी, महंत पवन दास शास्त्री, महंत दिलीप दास, नागा रामलखन दास, महंत सीताराम दास, महंत रामटहल शरण वेदांती, महंत उमेश दास, आचार्य नारायण मिश्र सहित अन्य संत-धर्माचार्यों से भी आशीर्वाद लिया।
प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दावा किया है कि अयोध्या में 14 सिंतबर को होने जा रही तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। यह यात्रा आप का सच्चा राष्ट्रवाद दिखाकर भाजपा के नकली राष्ट्रवाद को बेनकाब करने का काम करेगी।
सभाजीत सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम ने हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान जी के चरणों में यूपी में आप की सरकार बनाने की अर्जी लगाई। हनुमानगढ़ी में गद्दीनशीन महंत प्रेमदास से आशीर्वाद लिया।
इसके बाद महंत ज्ञानदास के उत्तराधिकारी महंत संजय दास व हेमंत दास से भी डिप्टी सीएम ने आशीर्वाद लिया। महंत संजय दास ने स्मृति चिह्न व रामनामी भेंटकर डिप्टी सीएम सहित अन्य आप नेताओं का स्वागत किया।
आप नेताओं ने पावन सलिला में भी आचमन-पूजन किया। रामनगरी के संतों ने आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा पर सवाल खड़ा किया है। जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने कहा कि मनीष सिसौदिया व संजय सिंह गिरगिट जैसा रंग बदलते हैं।
दिल्ली के जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े-टुकड़े होंगे के समर्थन में आप नेता खड़े थे। कहा कि जनता को मूर्ख बनाकर वोट बैंक की राजनीति आम आदमी पार्टी कर रही है। तिरंगा यात्रा चुनावी स्टंट है।

कहा कि यूपी में सीएम योगी ने जो लक्ष्मण रेखा बनाई है उसका कोई पार नहीं कर सकता। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने भी जब मंदिर निर्माण के लिए इनकी जरूरत थी तब ये टोपी पहनकर बाबरी के पक्षधर थे।
आज हर पार्टियां रामलला के दर्शन करने आ रही हैं। उनको अपने आपको हिंदू सिद्ध करना पड़ रहा है। आम जनता से अपील है कि ऐसे कालनेमियों से सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed