{"_id":"5d7d21818ebc3e01622a1a44","slug":"loot-faizabad-news-lko4815360138","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा दिखाकर समाचार पत्र वितरक से लूटा अखबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा दिखाकर समाचार पत्र वितरक से लूटा अखबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मया बाजार (अयोध्या)। महराजगंज थाना क्षेत्र में जरही चौराहे पर शनिवार सुबह असलहे के दम पर बाइक सवार दो युवक अखबार बांटने जा रहे समाचार पत्र वितरक से 420 अखबार लूटकर भाग गए। लूटे गए अखबार में 350 प्रति अमर उजाला की और शेष दो अन्य अखबारों की थी।
वितरक ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो उसने अपराह्न करीब 12 बजे अखबार पंक्चर की एक दुकान से बरामद कर लिया। वितरक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना महाराजगंज के नेव कबीरपुर निवासी शिवराम चौबे (55) दशकों से अखबार बांटने का काम करते हैं।
उन्होंने तहरीर में बताया कि रविवार सुबह वह साइकिल पर अमर उजाला की 350 प्रति के साथ अन्य अखबार मिलाकर कुल 420 अखबार बांटने के लिए निकले थे। सुबह करीब 6:30 बजे गांव बरईपारा जाते समय जब वो वाकरगंज बाजार के निकट जरही चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि मुंह पर गमछा बांध दो बाइक सवार युवक वहां आ गए और उनकी साइकिल रोक ली।
विज्ञापन
इस दौरान एक युवक ने असलहा निकालकर कहा कि कौन-कौन सा अखबार बांट रहे हो, जब उसने इसका जवाब दिया तो युवकों ने धमकाते हुए सारा अखबार छीन लिया और कहा कि हमें अवस्थी जी ने भेजा है। इसके बाद वे कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
इस बाबत थाना प्रभारी महाराजगंज सुनील सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अखबार के बंडल को वाकरगंज स्थित पंक्चर की एक दुकान के बाहर रखे तख्त से बरामद कर लिया। आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है। वहीं, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हॉकर की तहरीर पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
कहां से भरपाई करूंगा लूटे गए अखबार की कीमत
हॉकर शिवराम चौबे ने बताया कि वह करीब 20 साल से अखबार बांट रहा है, क्षेत्र में सभी लोग उन्हें पहचानते व सम्मान देते हैं। बताया कि असलहा देखकर वह भयभीत हो गए और समझ ही नहीं पाए क्या करें तब तक युवक अखबार लूटकर भाग गए।
उसने बिलखते हुए बताया कि यहीं उसके जीवकोपार्जन का एकमात्र सहारा है। कहा कि लूटे गए अखबार की कीमत करीब 13 सौ रुपए थी, जिसे उसे अब अपने जेब से भरना पड़ेगा। वहीं, जब पुलिस वालों ने उसे अखबार वापस लेने को कहा तो उसने कहा कि अब दोपहर बाद अखबार कौन लेगा।