{"_id":"249dd612671a8535bb26c087a8c8a835","slug":"lagislators-are-elderly-lawyer-harassment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग वकील का उत्पीड़न कर रहे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग वकील का उत्पीड़न कर रहे विधायक
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले में तहरीर देने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर गई, मगर मामले में कुछ नहीं किया। अब अधिवक्ता की गुहार पर बार ने विस्तृत कार्रवाई की रणनीति के लिए शुक्रवार को आम बैठक बुलाई है।
शहर के अंगूरीबाग कॉलोनी में विधायक व पूर्वमंत्री तेजनारायण पांडेय के बगल में 80 वर्षीय अधिवक्ता मोहम्मद उमर का मकान है। उन्होंने अधिवक्ता संघ में दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि विधायक ने उन्हें घर बेचने के लिए कई बार प्रलोभन दिया।
प्रलोभन में न आने पर डराया-धमकाया। मंशा में कामयाब नहीं होने पर बीते गुरुवार को उसे मारने-पीटने के लिए दौड़ाया और घर में घुसकर उसके भाई के साथ मारपीट की। इसकी शिकायत करने वह कोतवाली गया। वहां कोतवाल ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि उसे डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन
थक हारकर उसने मामले में बार एसोसिएशन में प्रस्ताव देकर बैठक बुलाने व कार्रवाई की मांग की। बार के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि मामले को लेकर शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है।