फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   KM Sugar Mill to get 30 bed oxygen plant

केएम शुगर मिल लगवाएगा 30 बेड का ऑक्सीजन प्लांट

Mon, 10 May 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
KM Sugar Mill to get 30 bed oxygen plant
अयोध्या। केएम शुगर मिल्स लिमिटेड मोतीनगर मसौधा के प्रबंध तंत्र ने कोरोना महामारी के इस दौर में उत्पन्न हुई ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने की दिशा में हाथ बढ़ाया है। प्रबंध तंत्र ने करीब 30 बेड की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का एलान करते हुए धन स्वीकृत किया है। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जहां करीब 35 लाख की लागत से शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे मरीजों को अनवरत ऑक्सीजन आपूर्ति करते हुए उनकी जान बचाई जा सकेगी। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक एससी अग्रवाल ने बताया कि ऑक्सीजन के अभाव में कोरोना मरीजों के इलाज में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसलिए मरीजों की जान बचाने के लिए चीनी मिल ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रबंध निदेशक की ओर से करीब 35 लाख रुपये निर्गत किए गए हैं। महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मसौधा में 30 बेड के लिए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए मेसर्स साईं नॉन कन्वेंशनल एनर्जी नासिक ने करीब 35 लाख रुपये की अनुमानित लागत बताई है। इस प्लांट से 20 घन मीटर ऑक्सीजन का प्रतिघंटा उत्पादन किया जाएगा। जिससे सभी 30 बेड पर 24 घंटे सुचारु रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। बताया कि 10 दिन के अंदर ही निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए कार्यदाई संस्था ने आश्वस्त किया है। इससे क्षेत्र में संक्रमित व्यक्तियों का समय से इलाज संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed