फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kishore dies in saving a cow

खेत में करंट से छटपटा रही गाय को बचाने में किशोर की मौत

Fri, 11 Oct 2019 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kishore dies in saving a cow
आफताब की चली गई जान। - फोटो : FAIZABAD
चौरेबाजार। खेत में लगी बाड़ में उतरे करंट में फंसकर छटपटा रही एक गाय को बचाने में गुरुवार शाम किशोर की मौत हो गई। हादसे में गाय की भी जान चली गई।
विज्ञापन

मृतक किशोर के पिता बाहर अली की तहरीर पर बीकापुर कोतवाली पुलिस ने गांव के ही विकास सिंह और मनोज सिंह के खिलाफ आपराधिक मानव वध की धारा के तहत केस दर्ज किया है। ये हादसा चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के तकीयवा साल्हीपुर गांव में हुआ।
गांव के आफताब (12) पुत्र बहार अली गुरुवार शाम खेतों की तरफ गया था। इस दौरान फसल को मवेशियों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर दौड़ाए गए बिजली के तार में एक गाय फंस गई।
विज्ञापन

गाय को छुड़ाने के चक्कर में वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडेय ने बताया कि गांव निवासी शिव शंकर मिश्र की गर्भवती गाय धान के खेत की तरफ गई थी। जो खेत में लगाए गए विद्युत तार में फंसकर विद्युत करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वहां आफताब भी पहुंच गया। गाय को तार में उलझी देखकर वह तार को पकड़कर गाय की जान बचाने लगा। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में गाय और किशोर आफताब की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि घरेलू कनेक्शन से कटिया जोड़कर खेत में करंट ले जाया गया था।
ग्राम प्रधान अनिल मिश्र ने बताया कि आफताब की मां की मौत पहले हो चुकी है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। किशोर की मौत से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक जगदीश उपाध्याय ने बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा पंचनामा करवाकर रात में ही किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक किशोर के पिता बहार अली की तहरीर पर साल्हीपुर निवासी आरोपी मनोज सिंह और विकास सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed