{"_id":"6eaa4799dc83f8f6c01b3524a866d732","slug":"kidney-stones-are-taken-out-of-operation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथरी का ऑपरेशन बता निकाल ली किडनी !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथरी का ऑपरेशन बता निकाल ली किडनी !
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर क्षेत्र के खेमसराय निवासी एक किशोरी की पथरी का ऑपरेशन करवाने के नाम पर किडनी निकालने की मंगलवार को एसएसपी से शिकायत की गई है। मृत बेटी के पिता ने यह आरोप जिला अस्पताल के डॉक्टर व मध्यस्थ पर लगाया है। उन्होंने एसएसपी से कब्र को खुदवा कर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
गांव निवासी जयराम निषाद ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनके बाहर रहने के दौरान बीती 5 फरवरी को उनकी 14 वर्षीय पुत्री पूनम के पेट में अचानक दर्द उठा। इस पर अग्निहोत्री का पुरवा निवासी अजय तिवारी ने बेटी का जिला अस्पताल में ऑपरेशन करवा दिया।
उसी दिन ऑपरेशन के दौरान किशोरी की मौत हो गई। अजय ने उनकी पत्नी को बिना बताए शव दफनवा दिया। वापस लौटने पर उन्हें मामले का पता चला। पिता ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों और अजय पर आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री का अंदरूनी अंग व किडनी निकाल लिया गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद मनमाने ढंग से शव को दफना दिया गया। पीड़ित पिता ने एसएसपी से मांग की है कि कब्र खोदवा कर शव का पोस्टमार्टम करवा सच्चाई से पर्दा उठाया जाए। जिससे किसी और के साथ ऐसी घटना न हो।
उधर पीड़ित पिता की शिकायत को एसएसपी मोहित गुप्ता ने गंभीरता से लेते हुए बीकापुर सीओ महेंद्र प्रताप चौहान को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
सीओ महेंद्र प्रताप का कहना है कि उन्हें अभी एसएसपी का आदेश नहीं मिला है, मिलते ही यथोचित कार्रवाई की जाएगी। इधर, सीएमएस डॉ. एसी तिवारी का कहना है कि पूनम के ऑपरेशन को लेकर किसी तरह की शिकायत आज तक नहीं की गई है।