{"_id":"64c4006b9c34ea912702da0f","slug":"kho-kho-association-website-faizabad-news-c-97-1-ayo1001-437-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: खो-खो एसोसिएशन ने लाॅन्च की वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: खो-खो एसोसिएशन ने लाॅन्च की वेबसाइट
Fri, 28 Jul 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। प्रदेश में खिलाड़ियों, टीम कोच, टीम मैनेजर, खो-खो एसोसिएशन और पदाधिकारियों को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अब उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को सूचनाओं के अभाव में प्रतिभाग से वंचित नहीं होना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन ने शुक्रवार को खिलाड़ियों और निर्णायकों के लिए अपनी वेबसाइट खोल दी है। अब प्रदेश में किसी भी जिले के खिलाड़ी सीधे उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के सदस्य के रूप में अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के वेबसाइट प्रभारी विनोद सिंह ने उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन की वेबसाइट शुरू होने की जानकारी देते हुए बताया कि खो-खो एसोसिएशन के सभी खिलाड़ी, टीम कोच, टीम मैनेजर, ऑफिशियल, डिस्ट्रिक्ट खो-खो एसोसिएशन और पदाधिकारी ऑन लाइन वेबसाइट के साथ जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों को स्वयं ही अपने मोबाइल या साइबर कैफे या किसी कम्प्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करते हुए अपना आईडी नंबर जेनरेट कराना होगा। उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के महासचिव चंद्रभान सिंह ने बताया कि सभी जिला इकाइयों को निर्देश जारी किए जा रहे हैंं।